Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम ने कराई नालों की तलीझाड़ सफाई

नगर निगम ने कराई नालों की तलीझाड़ सफाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बरसात के मौसम को देखते हुये मेयर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को शहर के नालों की तडीझाड़ सफाई कराई गई।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नाला सफाई अभियान चलाया गया। टीम द्वारा करबला, रैपुरा रोड, नगला विश्नू, आदि क्षेत्रों में नालों की तलीझाड़ सफाई कराई गई। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा सफाई कराने के बाद नालों से निकली सिल्ड को रात्री मे उठाने के कर्मचारियो निर्देश दिए। सफाई अभियान के दौरान दलवीर सिह जौनल सैनेटरी ऑफिसर, संदीप भागर्व मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, महेश कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।