Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समान शिक्षा के अधिकार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मैनपुरी तक निकाला दण्डवत मार्च

समान शिक्षा के अधिकार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मैनपुरी तक निकाला दण्डवत मार्च

शिकोहाबाद। नगर में आज एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दण्डवत मार्च निकाला कार्यकर्ता ने यह मार्च शिकोहाबाद से लेकर मैनपुरी तक निकाला ।कार्यकर्ता राधेश्याम ने बताया कि जब हमारा एक देश है तो एक समान शिक्षा भी होनी चाहिए।इसी क्रम में कार्यकर्ता ने कहा देश मे सभी के लिए समान शिक्षा होनी चहिए। फिर वह क्यों न नेता का बेटा हो या अधिकारी का बेटा हो यदि शिक्षा लेने की बात आये तो नेताओ ओर अधिकारियों के बेटे हमेसा कान्वेंट स्कूल से शिक्षा ले लेते है।लेकिन गरीब एमजदूर वर्ग के बच्चे प्राइमरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करते है।इसी के विरोध में आज राधेश्याम ने यह दण्डवत मार्च पूर्व मंत्री अशोक यादव के आवास से लेकर मैनपुरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव के आवास तक निकाला है।राधेश्याम मैनपुरी पहुंच कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपना एक ज्ञापन देगे