Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Kanpur: फतेहपुर जनपद के ग्राम बारा निवासी युवक के तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार फतेहपुर जनपद के ग्राम बारा निवासी रामकिशोर का पुत्र अनंत प्रकाश 35 वर्ष बुधवार अपराहन बाइक द्वारा बारा से घाटमपुर आ रहा था। कोरिया मोड़ चौराहे पर बरीपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। युवक को गंभीर हालत में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर भेजा गया है।