Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

नगर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

घाटमपुर, कानपुर। घाटमपुर से होकर हमीरपुर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को घाटमपुर में रोककर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रसन्न नजर आए। विदित हो कि हाल ही में स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज अपराहन प्रदेश अध्यक्ष की घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को उनके विधायिका को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर बधाई दी। और क्षेत्र के उन्नत विकास के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहां कि राष्ट्र के संपूर्ण विकास के लिए आगामी 20 साल तक मोदी जी जरूरी है । स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गंतव्य को रवाना हो गए।