Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत

मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत

घाटमपुर, कानपुर। साढ चौकी क्षेत्र के ग्राम बारीगांव में आज पूर्वान्ह कच्चा मकान ढह जाने से बकरियों की दबकर मौत हो गई। घटना के समय गृह स्वामिनी घर के बाहर होने के चलते कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साढ क्षेत्र के ग्राम बारीगांव निवासी वृद्धा खिन्नी देवी अपने पति की मृत्यु के बाद कच्चा मकान बनाकर रह रही थी। वृद्धा अपने जीवन यापन के लिए बकरियां पालती थी। आज पूर्वान्ह जब वृद्धा कूड़ा फेंकने गांव बाहर गई हुई थी। तभी अचानक मकान की छत ढह गई । वृद्धा के अनुसार दुकान से वापस आए तो छत के मलबे में बकरियों को दबा पाया। किसी प्रकार बकरियों को निकाले जाने पर दो बकरियां मर चुके थी एवं आधा दर्जन गंभीर घायल है।