Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। बस के इन्तजार में खड़े यूवक को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कोरों निवासी रम्पत का पुत्र विक्रम (24) आज सुबह घाटमपुर भोगनीपुर हाइवे मार्ग में कढियनताला मोढ़ में रोड के किनारे सवारी का इन्तजार कर रहा था। भोगनीपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने विक्रम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है।