Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट

घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट

हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी भूरी पुत्री कल्लन ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि इसी क्षेत्र निवासी हनीफ, अकील व चन्दा पुत्रगण वहीद तथा साबिर पुत्र अख्तर ने एक राय से उसके घर में घुसकर उससे बुरी तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और छेड़छाड़ की तथा घर में रखे 5 हजार रूपये व जेवरातों को लूट ले गये तथा जान से मारने की नीयत से फायर भी किया जिससे वह बाल-बाल बच गई।