Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आराध्य को मिला

गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आराध्य को मिला

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-7 के प्रतिभाशाली छात्र आराध्य ने अन्तर-विद्यालयी एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने सुमधुर गायन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।