Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला कारागार मजिस्ट्रीरियल जांच

जिला कारागार मजिस्ट्रीरियल जांच

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी वासुदेव पुत्र ठाकुरी, उम्र लगभग 72 वर्ष, निवासी ग्राम कटरा, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर की एलएलआर चिकित्सालय कानपुर नगर में दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को समय लगभग 13ः15 बजे उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीरियल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय कानपुर देहात को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।