Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छठ महापर्व के तीसरे दिन महिला-पुरूष ने रखा व्रत

छठ महापर्व के तीसरे दिन महिला-पुरूष ने रखा व्रत

टूण्डला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। छठ महापर्व के तीसरे दिन महिला एवं पुरुषों ने यज्ञशाला मंदिर कंपनी बाग रेलवे टूंडला पर भगवान सूर्य देव को अध्र्य देकर उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर लोको पायलट रिकेश महानामा एवं एवं शोभा महानामा ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ महापर्व को बड़े धूमधाम के साथ एवं विधि विधान के साथ मनाया जाता है। इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं जो पूजा अर्चना करने के बाद ही खानपान करती हैं। इस अवसर पर यज्ञशाला मंदिर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से मनौती मांगी।