Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से बालक घायल

कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से बालक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक बालक को कुत्ते ने गम्भीर रूप से काट लिया। जिससे वह घायल हो गया, घायल बालक को उपचार के लिए मेडीकल कालेज लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र थाने के समीप निवासी गिरिश कुमार का दस वर्षीय बालक संगम अपने घर के समीप खेल रहा था। उसी दौरान एक कुत्ते ने उसको बुरी तरह से काट लिया। जिससे बालक के दोनो पैरो में से काफी मात्रा में माॅस बाहर निकाल लिया। गम्भीर रूप से घायल बालक को क्षेत्रीय लोगो ने कुत्ते से बचाते हुए परिजनों के साथ उपचार के लिए मेंडीकल कालेज के ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।