Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्म सब्जी के भगोना में गिरकर बालक झुलसा

गर्म सब्जी के भगोना में गिरकर बालक झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ में गर्म सब्जी के भगोने में गिरने से एक बालक बुरी तहर से झुलस गया। जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी नरेन्द्र प्रताप के घर विगत रात्रि में बाबा जाहरवीर का जागरण हुआ था। आज सुबह प्रसाद वितरण के लिए सब्जी बनायी गयी थी, गर्म सब्जी के भगोना रखा हुआ था। अचानक उसका चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ खेलता हुआ गर्म सब्जी के समीप पहुंच गया। किसी तरह से भगोने में गिरने से बुरी तरह से झुलस गया। बालक को बचाते हुए आनन-फानन में परिजन बाइक द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बालक की हालत चिन्ताजनक बतायी है।