Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इमरान उर्फ टैंकर के आगे फेल हुई हाईटेक पुलिस

इमरान उर्फ टैंकर के आगे फेल हुई हाईटेक पुलिस

कानपुर, अर्पण कश्यप। इमरान उर्फ टैंकर की दबंगई से परेशान होकर एक परिवार ने थाने में लगाई गुहार उसके बदले मिली दुत्कार। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है जहॉ दबंग इमरान टैंकर पर क्षेत्र के ही एक परिवार ने मारपीट, वसूली व महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। लाल तेल के काले कारोबार में लिप्त इमरान टैंकर पर पहले भी इस तरह के कई आरोप लग चुके पर दबंग के आगे प्रशासन मौन है। आला अधिकारियों के साथ अपनी फोटो दिखा कर क्षेत्र में व थाने में रौब झॉड़ता है और लोगों को डरा कर क्षेत्र में गुंडई करता है। जिसके चलते पुलिस भी टैंकर पर हाथ नहीं रखती इसी वजह से बीती रात महिलाओं के साथ हुई मारपीट में भी नौबस्ता पुलिस कान में तेल डाले बैठी रही वही पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है।