Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोक गीतों का हुआ फिल्मांकन

लोक गीतों का हुआ फिल्मांकन

आगरा, जन सामना ब्यूरो। जनपद आगरा के ग्राम नगला देवहंश में वर्मा कैसेट के बैनर तले काँटों लग जाय नाम से एक लोक गीतों की अलबम की शूटिंग की गई। इस अलबम के निर्माता जय किशन वर्मा हैं व निर्देशक महेश है और कैमरामैन मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हैं।
अलबम के सभी गीतों में अभिनय किया है नन्दिनी शर्मा ने आपको बता दें कि वर्मा कैसेटस् लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। अपने बैनर के माध्यम से अब तक तमाम प्रोग्रामों का फिल्मांकन पूर्ण कराया है। इसके साथ ही भविष्य में कई नये प्रोजेक्टों को मूर्त रुप देने पर भी कार्य चल रहा है।