Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिक्रमण कारियों पर जुर्माना व गुमटियां जप्त

अतिक्रमण कारियों पर जुर्माना व गुमटियां जप्त

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी।  चेतावनी के बावजूद भी  बाज नहीं आ रहे अतिक्रमणकारियों पर शुक्रवार दोपहर नगर पालिका दस्ते ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्राप्त विवरण के अनुसार शासन द्वारा अतिक्रमण के सफाए को चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मी सुधीर सचान करण सिंह कौशल किशोर अनिल गुप्ता अशोक अवस्थी एवं सफाई दस्ते द्वारा कस्बे के दीना मार्केट हमीरपुर रोड कानपुर रोड एवं मूसानगर रोड में अभियान चलाकर नाले पर जमा अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। समझाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर अधिशासी अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने तीन गुमटीओ को लादकर पालिका में जमा करवा दिया। वही ठिलिया लगाकर अतिक्रमण कर रहे ठिलिया वालों पर दो-दो ₹200 जुर्माना कर रसीदें काटी गई है। अतिक्रमण अभियान चलने से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। वही अधिशासी अधिकारी का कहना है। अब एंक्रोचमेंट करते पाए गए तत्वों का सामान जप्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।