Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नि:शुल्क नेत्र शिविर में छात्रों का परीक्षण

नि:शुल्क नेत्र शिविर में छात्रों का परीक्षण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बा स्थित जे एच एन इंटर कॉलेज में आज आशा आई केयर सेंटर द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं की आंखों का परीक्षण किया गया। नेत्र शिविर में लगभग 280 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उनकी आंखें जांची गई, जिसमें 70 छात्रों का दूर एवं नजदीक की नजर कमजोर पाई गई। आशा आई केयर सेंटर के प्रबन्धक डॉ योगेश सचान ने बताया कि जेएचएन इंटर कॉलेज घाटमपुर के छात्रों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया है। जांच के पश्चात उन्हें आंखों की समस्याओं और बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल एवं लैपटॉप से दूरी बनाए रखने का भी सुझाव दिया गया। शिविर आयोजक जेएचएन इंटर कॉलेज घाटमपुर के प्रबंधक प्रखरदीप आर्या, प्रधानाचार्य  सिद्दीका नाज एवं शिक्षकों ने इस सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।