Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध वि0 बन्दी विजय उर्फ टोपी पुत्र लाल सिंह उर्फ लाला सिंह, उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी नगलादेविन पुरवा, थाना सचेण्डी जिला कानपुर नगर की जिला चिकित्सालय अकबरपुर में दिनांक 21 नवम्बर 2019 को समय लगभग 7ः12 बजे हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।