Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ विपक्षी साजिश सफल नहीं होने देंगे- वीना आर्या

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ विपक्षी साजिश सफल नहीं होने देंगे- वीना आर्या

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करतीं डाॅ0 वीना आर्या पटेल

कानपुर। सी ए ए के समर्थन में भाजपा दक्षिण के 13 मंडलों के 62 वार्डो में विचार गोष्ठियां हुई व आम जनमानस से समर्थन पत्र भी भरवाया गया। बताया गया कि तकरीबन सात हजार लोगों ने समर्थन पत्र भरा। निराला नगर स्थित अनुपम धाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण डाॅ वीना आर्य पटेल ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 तक पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम किया है लेकिन इसके विरु( विपक्षी दलों द्वारा उन्माद और अराजकता फैलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगी। भाजपा सरकार सभी को न्याय, सबका उत्थान, करने का काम करती है। सरकार 1 इंच भी पीछे नहीं हटेगी यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के झूठ को बेनकाब कर देगी। देश की जनता मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी के साथ है। ओम पुरवा मंडल के तहत वार्ड 24 में पार्षद शिव गोपाल गुप्ता, वार्ड 29 में पवन राजपूत, विनोद राय के संरक्षण में गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश शुक्ला रहे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते संजय कटियार

वार्ड 36 बाबूपुरवा मंडल में मुख्यवक्ता जिलामंत्री संजय कटियार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का विरोध कर रहे दलों को देशद्रोही बताते हुये कहा कि कांग्रेस, सपा बसपा की झूठ फैलाने की साजिश सफल नहीं होने देंगे विरोधी पार्टियां सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती हैं और देश में रहकर पाकिस्तान की भाषा इनके नेता बोलते हैं। प्रियंका वाड्रा गांधी ने दंगाईयों को बच्चे कहा और पुलिस पर हमलावर दंगाइयों में जो मारे गये उनको शहीद बताया यह कांग्रेस के नेतृत्व के दिमाग का दिवालियापन है। मंडल अध्यक्ष मनोज पंत, अर्जुन बेरिया, नीत कुमार, अमित कोरी आदि उपस्थित रहे। वार्ड 74 में आयोजित गोष्ठी के मुख्यवक्ता रवि सतीजा रहे। छावनी मंडल में आयोजित गोष्ठी में लखन ओमर, रचित यादव, नितिन सोनकर, रमाशंकर वर्मा बउआ मौजूद रहे ।
निरालानगर मंडल में गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मुख्यवक्ता वक्ता के रूप में दीप अवस्थी रहे वही बर्रा मंडल के वार्ड 77 में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रमोद बाॅर्डर रहे। सभी वक्ताओं ने आम जनमानस को सी ए ए के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनका भ्रम दूर किया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विधायक महेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित, राधेश्याम पांडेय, प्रबोध मिश्र, संजय कटियार, शिवशंकर सैनी, शिवराम सिंह, रघुराज शरण गुप्ता, राकेश तिवारी ने संबोधित किया।