Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घायल कांवड़िया की मौत

घायल कांवड़िया की मौत

सिकन्द्राराऊ, हाथरस, जन सामना ब्यूरो महाशिवरात्रि के पर्व पर गत 23 फरवरी की रात कांवड लेकर आ रहे कांवडिये को एक रोडवेज बस द्वारा रौंदे जाने से घायल कांवडिया की आज मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बख्शी निवासी करीब 20 वर्षीय रूपेन्द्र कुमार पुत्र तोताराम महाशिवरात्रि पर 23 फरवरी की रात सोरों से कांवड लेकर आ रहा था तभी रास्ते में कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास एक रोडवेज बस संख्या यूपी 81 ए.पी./1731 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से उसे रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था तथा उसे उपचार हेतु सीएचसी से अलीगढ मेडीकल रैफर किया गया था जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता तोताराम पुत्र विशनलाल ने दर्ज करा दी है।