Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। जहानाबाद रोड स्थित वीरेंद्र सचान के आवास पर मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर हर आने जाने वाले राहगीरों ठेला ठिलिया फुटपाथी दुकानदारों व आम आदमी को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। दोपहर में ग्रामीण क्षेत्र से कंबल वितरित कर लौटे वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान द्वारा गरीब व असहाय लोगों को खुद सड़क पर खड़े होकर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। खिचड़ी भोज के दौरान गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं इस खिचड़ी भोज का आनंद स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने भी लिया। सपा नेता विजय सचान के साथ वीरेंद्र सचान, उदयवीर भदौरिया जावेद आलम विवेक सचान संजय चौहान लवी चौहान संदीप परिहार प्रिंस सचान आदि लोग भी खिचड़ी वितरण में सहयोग करते रहे।