Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रजत श्री फाउंडेशन के तत्त्वाधान में खिचडी भोज का आयोजन

रजत श्री फाउंडेशन के तत्त्वाधान में खिचडी भोज का आयोजन

कानपुर, लक्ष्मी तिवारी। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर रजत श्री फाउंडेशन के तत्त्वाधान में खिचडी भोज का आयोजन श्री आशा देवी मंदिर प्रांगण इंद्रानगर रोड कल्याणपुर में खिचडी भोज का आयोजन किया गया। संस्था की महामंत्री दीप्ती सिंह ने बताया कि खिचड़ी भोज में सैकड़ो लोगो ने प्रसाद को ग्रहण किया। संस्था की तरफ से शहर वासियों को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं दी। हर पर्व आस्था और सौहार्द का प्रतीक होता है। हमें चाहिये कि हम सभी मिलजुल कर त्योहारों और परम्पराओं का आनन्द उठाये, एक-दूसरे को बधाई दे यह खिचडी भोज आपसी भाई-चारे और सौहार्द का प्रतीक है और हम सभी इस पर्व को मिलजुल कर मनाते है इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ती सिंह, मनीष वर्मा, स्वप्निल तिवारी, विनोद सिंह, प्रतीक त्रिवेदी, पूनम, प्रद्युमन, गौरव शुक्ला, मयंक सैनी आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।