Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये 24 घंटे तैयार-शिव किशोर गौड़

अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये 24 घंटे तैयार-शिव किशोर गौड़

हाथरस। जनपद आगमन पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ एड. का जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। सुदर्शन शर्मा एड. व शशांक पचैरी एड. ने दुपट्टा उड़ा कर व स्मृति चिन्ह देकर तथा फूल मालाओं से लादकर शिवकिशोर गौड़ का स्वागत किया तथा स्थानीय अधिवक्ताओं की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर शिव किशोर गौड़ ने कहा कि वह बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हैं, इसमें हाथरस के अधिवक्ताओं का विशेष योगदान और सहयोग रहा है। मैं अधिवक्ताओं के हित के लिए व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तैयार हूं। अधिवक्ता बंधुओं से निवेदन है कि वह अपनी समस्याओं के बारे में मुझे अवगत अवश्य करा दें। स्वागत करने वालों में जवाहरलाल पिप्पल, लाखन सिंह, जेपी शर्मा, नितिन यादव, सत्य प्रकाश वर्मा, नितिन जयसवाल, सुग्रीव सिंह राणा, उमेश चंद शर्मा, भूपेंद्र कुमार शर्मा आदि एडवोकेट शामिल थे।