Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांसद ने सुनीं जनसमस्यायें

सांसद ने सुनीं जनसमस्यायें

हाथरस। पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस पर जनता दर्शन व जनसुनवाई के दौरान सांसद राजवीर दिलेर ने क्षेत्र से आये किसान, व्यापारी और विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को जल्द से जल्द निवारण के लिए आदेशित किया। साथ ही विभिन्न अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं को निवारण के लिए कहा। सुनवाई के दौरान फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। जिसमें मुख्य समस्या विद्युत विभाग के एमडी से बात कर जल्द से जल्द लोकसभा की विद्युत विभाग की समस्याओं का निवारण कराने के लिए आदेशित किया। जनसुनवाई के दौरान 9 शिकायतें मिलीं।
इस अवसर पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, भाजपा महामंत्री रूपेश उपाध्याय, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, अविनाश तिवारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अलावा फरियादी उपस्थित थे।