Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुंवर बदन सिंह कुशवाहा की याद में 21वां संत सम्मेलन आयोजित

कुंवर बदन सिंह कुशवाहा की याद में 21वां संत सम्मेलन आयोजित

घाटमपुर, कानपुर। क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव स्थित आदर्श कालिंदी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय बदन सिंह कुशवाहा की पुण्य स्मृति में 21 वां सन्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख घाटमपुर इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने बताया की पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी पूज्य पिताजी स्वर्गीय बदन सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रबंधक) की पुण्य स्मृति में जन कल्याण हेतु 21वां संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 29 जनवरी से शुभारंभ संत सम्मेलन का 1 फरवरी को समापन एवं भंडारा तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा।