Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मछली पालन करने हेतु मांगे आवेदन

मछली पालन करने हेतु मांगे आवेदन

कानपुर देहात। वर्ष 2019-20 में जनपद कानपुर देहात में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 मछुआ आवासों का निर्माण ऐसे अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम में कराया जाना है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डा0 रणजीत सिंह ने देते हुए बताया कि जहां पर उक्त जाति के व्यक्ति जो मछली पालन में पूर्णरूपेण सक्रिय हों से आवेदन लिये जाते है तथा समाचार प्रकाशन के एक सप्ताह बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। इसलिए ससमय आवेदन पत्र विकास भवन माती स्थित कार्यालय कक्ष संख्या 306 में जमा करे।