Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नागरिकता कानून किसी भी धर्म व जाति के खिलाफ नहीं-रामतीर्थ

नागरिकता कानून किसी भी धर्म व जाति के खिलाफ नहीं-रामतीर्थ

टूंडला। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टूंडला नगर के बूथ संख्या 158 व 159 पर जाकर नागरिकता संसोधन कानून द्वितीय चरण जागरूकता अभियान के समर्थन में लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया गया।
इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि नागरिकता कानून किसी भी धर्म व जाति के खिलाफ नहीं है। देश मे कुछ राजनीतिक दल देश मे वोट बैंक के खिसकने की वजह से इसका दुष्प्रचार कर रहें है। जबकि ये कानून का अधिकतर लाभ जो भारतीय अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिम, जैन, ईसाई, पारसी बौद्ध जाति के लोगों को नागरिकता देने का कार्य किया जा रहा है। मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद ने लोगों से अनुरोध किया कि 8866288662 नंबर पर मिस्डकॉल कॉल कर नागरिकता कानून का समर्थन करें। इस दौरान तरुण शर्मा, अवनीश कुलश्रेठ, विपिन शर्मा, लौकेश जादोन, पवन चक, गिरीश कुलश्रेठ, डॉ, आरएन शर्मा, सत्यप्रकाश सविता, नरेंद्र चक, मुन्ना लाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।