Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने जलकल अधिशासी अभियंता के साथ मौहल्ला करबला का किया निरीक्षण

मेयर ने जलकल अधिशासी अभियंता के साथ मौहल्ला करबला का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ करबला गली नं. 9 में पेयजल समस्या का निरीक्षण किया।
सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने जलकल अधिशासी अभियंता के साथ प्रातः साढ़े छह बजे करबला गली नं. 9 में निरीक्षण करने पहुंची। जहाॅ पेयजल की समस्या मिली, मौके पर ही जलकल अधिशासी अभियंता को समस्या समाधान करने को कहा। वहीं गलियों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियांे द्वारा सफाई कार्य नियमित रूप न किये जाने की शिकायत की गई। मेयर ने सफाई निरीक्षक सुदेश यादव को सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।