Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतुल चतुर्वेदी को उ.प्र. कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

अतुल चतुर्वेदी को उ.प्र. कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

फिरोजाबाद। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अतुल चतुर्वेदी एआईसीसी सदस्य को उप्र कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतुल चतुर्वेदी का उनके आवास पर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अतुल चतुर्वेदी को मेनीफेस्टो कमेटी में रखकर जो स्थान दिया है। जो कि जनपद के कांग्रेसीजनों के लिए गौरव की बात है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा, मनोज भटेले, कमलेश जैन, भरतेश जैन, वीरेन्द्र सिंह यादव, नीरज वर्मा, राजकुमार शर्मा, शिवप्रकाश जादौन, अमित उपाध्याय, विपिन धारिया, रनवीर सिंह चैहान, पवन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।