Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मायके वालों के सहयोग से नगदी व जेवर पार करने का आरोप

मायके वालों के सहयोग से नगदी व जेवर पार करने का आरोप

घाटमपुर, कानपुर। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम शाखाहारी निवासी युवक ने ससुराली जनों पर नकदी व जेवर मारपीट कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शाकाहारी निवासी श्रीकृष्ण के पुत्र जितेंद्र ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर शिकायत की है कि उसकी शादी ग्राम बम्हौरा थाना घाटमपुर निवासी अन्नू के साथ हुई है। घरेलू विवाद हो जाने पर प्रार्थी की पत्नी ने दिनांक 1 मार्च को अपने मायके से फोन करके मां बहनों व अन्य मायके वालों को मेरे घर पर बुलाया। मैं अपनी परचून की दुकान का सामान खरीदने घाटमपुर गया हुआ था। जब वापस आया तो मेरी मां और भाई ने बताया कि मायके से आए लोगों ने मारपीट कर घर में रखे जेवरात चांदी की पायल,चांदी की हाफ पेटी, सोने के बाले, गले की माला व घर में रखे 41 हजार रुपया नगद मेरी पत्नी व उसके मायके वाले ले गए है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना सजेती व कोरिया पुलिस चैकी में की लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।