Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय मानव लोक कल्याण विकास समिति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

राष्ट्रीय मानव लोक कल्याण विकास समिति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

टूंडला। राष्ट्रीय मानव लोक कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित अन्य आला अधिकारियों को शिकायत करते हुए जलभराव व मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की मांग की है।
डा. रामप्रकाश नागर ने शिकायत के माध्यम से अवगत कराया है कि रूधऊ मुस्तकिल पंचायत में हो रहे विकास कार्य के दौरान नई आबादी भक्ति गढ़ी रोड पर तीन फिट ऊंचा खरंजा बनवा दिया गया है। जिससे आए दिन लोग गिरकर चुटैल होते हैं। नाले की गहराई समाप्त कर दी गई है जिससे नाले का गंदा पानी गलियों तक आ जाता है और जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।