Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मत्स्य विकास गोष्ठी का आयोजन 20 मार्च को

मत्स्य विकास गोष्ठी का आयोजन 20 मार्च को

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जनपद कानपुर देहात के अमरौधा विकास खण्ड में दिनांक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे से मत्स्य विकास गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विकास खण्ड अमरौधा के 50 क्रियाशील मत्स्य पालक एवं इच्छुक मत्स्य पालक, जिला अग्रणी प्रबन्धक सभी शाखा प्रबन्धकों की उपस्थित रहेगे। यह जानकारी मुख्यकार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डा0 रणजीत सिंह ने दी है।