Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला जेल में महिला बन्दियों को किया सम्मानित

जिला जेल में महिला बन्दियों को किया सम्मानित

2017.03.08.2 ssp jila karagarकानपुर, जन सामना ब्यूरो। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला कारागार में आल इंडिया वीमेन सोसाइटी, एंजल ग्रुप संस्थाओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके समाजसेवी डॉ बिंदु सिंह, मंजू भाटिया, कंचन गुप्ता द्वारा महिला बंदियों को अच्छे चालचलन के चलते सम्मानित किया गया। वहीं जेल में रह रहे बच्चों के मनोरंजन के लिए रंगीन टीवी, कैरमबोर्ड सहित अन्य सामान दिया गया। वहीं बिगत 5 वर्ष से ज्यादा समय से बंद डकैत कुसमा नाइन को आर्टिफीसियल ज्वैलरी बनाने, सफाई प्रशासनिक शांति के लिए सम्मरनित किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक बिपिन मिश्रा, जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।