Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा ने मनाई डा. राममनोहर लोहिया की जयंती

सपा ने मनाई डा. राममनोहर लोहिया की जयंती

टूंडला। सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा महान समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सुभाष चैराहा स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी से पूर्व सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पअर्पित किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि डा. लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910, अकबरपुर, फैजाबाद में हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी और सम्मानित राजनीतिज्ञ थे। राम मनोहर ने हमेशा सत्य का अनुकरण किया और आजादी की लड़ाई में अद्भुत कार्य किया। भारत की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और उसके बाद ऐसे कई नेता आये जिन्होंने अपने दम पर राजनीति का रुख बदल दिया उन्हीं नेताओं में एक थे राममनोहर लोहिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और सपा नेता वीरेश यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने हमेशा भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी से अधिक हिंदी को प्राथमिकता दी। उनका विश्वाश था कि अंग्रेजी शिक्षित और अशिक्षित जनता के बीच दूरी पैदा करती है। वे जात-पात के घोर विरोधी थे। इस दौरान सपा नेता अजब सिंह यादव, सत्य प्रकाश सगर, सौदान सिंह यादव, सतेन्द्र सगर, अविनाश दिवाकर, अभिषेक यादव, चांद बाबू, ओम प्रकाश दिवाकर आदि मौजूद रहे।