Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार की मदद के लिए आगे आए फिरोजाबाद ब्लाक के पंचायत सचिव जितेन्द्र यादव

सरकार की मदद के लिए आगे आए फिरोजाबाद ब्लाक के पंचायत सचिव जितेन्द्र यादव

एडीओ पंचायत को घोषणा पत्र देते सचिव जितेन्द्र यादव

फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में जिले के ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सार्थक पहल की है। ब्लाक फिरोजाबाद में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने एक माह का वेतन पीएम राहत कोष में देने की घोषणा की है।
कोरोना वायरस के प्रकोप में बचाव हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे है। इससे राजकोष भी प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन सरकार की मदद हेतु आमजन के साथ सरकारी सेवा में तैनात अधिकारी भी आगे आ रहे है। इसी क्रम में ब्लाक फिरोजाबाद में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र यादव ने माह का वेतन राजकोष में दान देने की घोषणा की है। उन्होंने इस आशय का एक घोषणा पत्र एडीओ पंचायज को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ सहायक आदि मौजूद रहे।