Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला पूर्ति विभाग पहुंचायेगा लोगों के घरों तक राशन सामग्री

जिला पूर्ति विभाग पहुंचायेगा लोगों के घरों तक राशन सामग्री

फिरोजाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन में लोगों को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग निश्चित होकर घरों में रहे। आवश्यकता पड़ने पर वह पूर्ति विभाग को फोन करें। उन्हें आवश्यक सामग्री घर पर पहुंचायी जाएगी। जिसका टीमों को घर पर ही भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री लोग घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। यह टीमें पूरी तरह से मुस्तैद है। इस प्रक्रिया को गुरुवार से ही लागू कर दिया गया है।