फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न घटनाओं के बाद पुलिस ने पांच लोगो के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा। रसूलपुर पुलिस ने शान्ति नगर में आपस में विवाद कर रहे कुछ लोगो को मौके से दबोच लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। पकडे गये अभियुक्तों में शान्ति नगर निवासी 26 राजीव पुत्र अमलेश, ओमनगर निवासी 42 प्रेमसिंह पुत्र प्रेमदेव ओमनगर लाइनपार, 50 वर्षीय कमलेश पुत्र उदयभानसिंह, शान्ति नगर रसूलपुर, डांकबंगला निवासी 30 वर्षीय छोटू पुत्र अली मौहम्म्द आदि लोग थे। वही थाना मटसैना पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान नगला श्रोति निवासी सोनू पुत्र श्यामबाबू को चाकू सहित दबोच लिया। सभी को अभियेाग पंजीकृत कर जेल भेजा है।
Jansaamna