Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं को धारदार हथियार से किया लहूलुहान

दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं को धारदार हथियार से किया लहूलुहान

फिरोजाबाद। मंगलवार को थाना मटसेना क्षेत्र में खेत के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। मारपीट की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
मटामई निवासी भगवान देवी पत्नी फतेह सिंह उसकी पुत्री सुमित्रा देवी व रतन श्री पत्नी राजकुमार खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान दबंगों ने धावा बोल दिया। उन लोगों ने तीनो महिलाओं को दौड़ाकर पीटा। धारदार हथियारों से उनको लहूलुहान कर दिया। उनकी आवाज सुन खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित होकर वहां पहुंचे। काफी प्रयासों के साथ ही उनको बचाया। लोगों के आने पर दबंग वहां से भाग गए। पता चलते ही उनके परिवारीजन आ गए। तीनो की हालत देख वह घबरा गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस उनका मेडिकल कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।