Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मीरजापुर। थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम महुआरी कलाँ निवासी हुबलाल पाल की पत्नी सरोज पाल द्वारा करीब 4 बजे द्वारा अपने घर के कमरे में छत की कुन्डी से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया। बताया जाता है मृतका का मायका ग्राम महुगढ़ थाना हलिया में था। मायके वालो को सूचित कर दिया गया है। मृतका के कोई बच्चे नही है व शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। शव का पंचनामा करके सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा भी किया गया।