Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक विक्रम सिंह ने प्रवासी मजदूरों को भोजन-पानी दूध वितरण कराया

विधायक विक्रम सिंह ने प्रवासी मजदूरों को भोजन-पानी दूध वितरण कराया

कानपुर। कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुए व अपने अपने घरों को जा रहे प्रवासी मजदूरों के बीच आज सुबह फतेहपुर सदर विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में लंच पैकेट बच्चों के लिए दूध और बिस्किट, पानी के पाउच का वितरण नौबस्ता फ्लाई ओवर हाइवे पर किया गया। इस नेक कार्य में भरपूर सहयोग यशोदा नगर कानपुर विक्रम सिंह फैंस क्लब द्वारा किया गया।
इस मौके पर मनोज शुक्ला, राहुल दिवेदी, मोहन तिवारी, रजत सक्सेना, अनूप बाजरे, अशोक मिश्र रमाकांत सिंह आदि लोग उपस्थिति थे।