Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल सन्देश यात्रा फिरोजाबाद में 16 से

राहुल सन्देश यात्रा फिरोजाबाद में 16 से

2016-10-15-1-sspjs-skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राहुल सन्देश यात्रा जनपद फिरोजाबाद में 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। प्रत्येक विधानसभा में तीन दिन और दो दिन का समय निर्धारित है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अंजनी कुमार यादव एवं पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव उपस्थित रहेंगे।
वार्ता के दौरान ये जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने देते हुये बताया कि रूट चार्ट प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी को प्रत्येक वार्ड में मीटिंग करने का निर्देश है। जिलाध्यक्ष को न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लाॅक स्तर पर पार्टी मीटिंग एवं किसानों से संवाद कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आवेदक प्रत्याशी जिन्होंने जिस विधानसभा से टिकट मांगी है उस विधानसभा में अपनी जिममेदारी निभायेंगे। जितने प्रत्याशी गंभीरतापूर्वक कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। उसी गम्भीरता से उनको टिकट आवेदन का आकलन प्रदेश कार्यालय द्वारा किया जायेगा। समस्त ब्लाॅक अध्यक्ष फ्रण्टल संगठनों में यूथ कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी आदि साथ में रहेंगे। यह यात्रा 16, 17, 18 अक्टूबर को शिकोहाबाद, 19, 20, 21 को टूण्डला, 22 व 23 को फिरोजाबाद, 24 एवं 25 को जसराना के अलावा 26 व 27 को सिरसागंज में भ्रमण करेगी। समस्त टिकिटार्थी अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करें। प्रदेश कार्य समिति द्वारा चुनाव प्रचार समिति के जिला प्रभारी तारिक अली ने बताया कि जिला एवं शहर कमेटी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कुछ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और यात्रा को सफल बनाने के लिये कांग्रेसी जी-जान से जुटे हैं। प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने बताया कि राहुल संदेश यात्रा का उद्देश्य समस्त प्रदेश में राहुल जी का संदेशकर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब जन-जन तक पहुुंचाना है। इसी उद्देश्य से यह यात्रा समपूर्ण उप्र में भ्रमण करेगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अंजनी कुमार यादव एवं उप्र कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री शब्बीर अब्बास के अलावा धर्मेंद्र शर्मा, डा. धीरेंद्र जैन, प्रेमशंकर शर्मा, सेवादल अध्यक्ष विजय शर्मा, युवा कांग्रेस लोस क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष सागर पाराशर, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती योगेश दिवाकर, वीरेंद्र सिंह यादव, आकिल अब्बास आगरा, मयंक गोयल बिट्टू, पंचम गोयल, अनिल लहरी, संजय तैलंग, पीके पाराशर, बाबूराम निशंक, सतेंद्र शर्मा, थान सिंह, जितेंद्र तिवारी, विवेक चंद्रा, शशी शर्मा आदि उपस्थित रहे।