Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यावरण दिवस पर प्राणि उद्यान में किया पौधारोपण

पर्यावरण दिवस पर प्राणि उद्यान में किया पौधारोपण

कानपुरः जन सामना संवाददाता। पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर प्राणि उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक के 11 पौधे रोपित किये गये। वरिष्ठ वन्य जीव सेवक वी के शर्मा ने कहा कि वृक्ष ही देवता हैं। ऐसा वेदों में कहा गया है। एक पुत्र दस पुत्रों के समान कहा जाता है। पौधारोपण कार्यक्रम में आजादनगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शरद सेठ, प्राणि उद्यान के सहायक निदेशक अरविन्द्र कुमार सिंह, सहायक वन संरक्षक विनीता सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, समाजसेवी विनोद अग्रवाल व मुकेश कुमार मौजूद रहे।