Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर निवासी आदित्य जायसवाल बने युवा क्लब के प्रदेश प्रचार सचिव

कानपुर निवासी आदित्य जायसवाल बने युवा क्लब के प्रदेश प्रचार सचिव

कानपुर। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मनोज कुमार जायसवाल एवं जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संतोष जायसवाल (राजन) व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नन्द लाल जायसवाल के निर्देश पर एवं प्रदेश महामंत्री श्री केशव सिंह शिवहरे की संस्तुति पर (प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल युवा क्लब ) सर्वेश कुमार (विष्णु) शिवहरे ने आदित्य जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब उ0प्र0 का प्रदेश प्रचार सचिव मनोनीत किया है। आदित्य जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब उ0प्र0 के प्रदेश प्रचार सचिव बनाये जाने पर जायसवाल समाज से जुड़े लोगों ने आदित्य जायसवाल को बधाई दी। आदित्य जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।