Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व पीएसी बल ने की सघन काॅम्बिंग

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व पीएसी बल ने की सघन काॅम्बिंग

मीरजापुरः जन सामना संवाददाता। बारिश के मौसम के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जन संवाद एवं पुलिस तथा जनता के मध्य सुदृढ़ कनेक्टविटी बनाये रखने व पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार व थानाध्यक्ष जमालपुर द्वारा थाना जमालपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों शेरवा, भाईपुर, व पथरौरिया में सघन काबिंग की गयी। इस दौरान संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी। जनता से जनसंवाद कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। काबिंग में चैकी प्रभारी शेरवां सहित पर्याप्त संख्या में पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहा।