Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जल्दबाजी में रोड क्रास करने के चक्कर में ट्राले में घुसा आटो

जल्दबाजी में रोड क्रास करने के चक्कर में ट्राले में घुसा आटो

कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र के सागर हाईवे पर जल्दबाजी में रोडक्रास करने के चक्कर में एक आटो ट्राले से टकरा गया जिससे आटो के परखच्चे उड़ गये। अच्छाई यह रही कि आटो का ड्राईवर बाल-बाल बच गया।
ट्राला ड्राईवर रामबाबू के अनुसार वह माल लादकर उन्नाव के मगरवारा से भरुआ सुमेरपुर जा रहा था जिसमें तार का बंडल लोड था। हंसपुरम् के पास समाधी पुलिया के सामने बने कट को जल्दबाजी में पार करने के चक्कर में आटोचालक ने आटो आगे बढ़ा दी और आगे आ गया। ट्राले की टक्कर से आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर लगने से आटो ड्राईवर आटों में ही फंस गया था। जिसे ट्राला ड्राईवर रामबाबू ने खुद निकाला वहीं टक्कर लगने से आटो चालक को कुछ चोटें आई है जिसे इलाज के लिये निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही सागर हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिये बाधित सा रहा।