Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

उ.प्र. व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की बैठक महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए हरिशंकर अग्रवाल के आवास विभाग नगर पर सम्पन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस दौर में मीडियम व्यापारी बहुत ही अधिक कठनाई के दौर से होकर गुजरते हुए लॉक डाउन खुलने पर अपनी रोजी रोटी का साधन जुटाने में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहा है। बैठक में व्यापारियों ने पुलिस विभाग द्वारा सदर बाजार में जगह-जगह चालान की दुकान खोलने का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापरियों को शांत करते हुए उनकी बात को उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने की बात कही। साथ ही व्यापारियों से अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। बैठक में महानगर महामंत्री हरिशंकर अग्रवाल, पारुल गुप्ता, विष्णु शर्मा (विजय कलेक्शन) देवांश चतुर्वेदी, धर्मवीर अरोरा, शुभम राजपूत, शुभम सिंघल, शिवांशु शर्मा, दुष्यंत यादव, नीरू अग्रवाल, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।