Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आव्हान पत्रिका का किया वितरण

सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आव्हान पत्रिका का किया वितरण

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रो. रामगोपाल यादव (राष्ट्रीय महासचिव सपा, राज्यसभा सांसद) के निर्देशनुसार शहर में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आव्हान पत्रिका वितरण किया।
रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जगमोहन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड, इंद्रापूरी, सुदामा नगर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर समाजवादी आव्हान पत्रिका जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। इस दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे मे लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद गढ पार्षद नेता विरोधी दल देश दीपक यादव, पार्षद सुबोध दिवाकर, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष पवन यादव, पूर्व महानगर सचिव सभा आशीष यादव, पूर्व महानगर महासचिव महावीर कुमार आदि मौजूद रहे।