Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्पर्श गंगा के तत्वावधान में किया गया पौधारोपण

स्पर्श गंगा के तत्वावधान में किया गया पौधारोपण

हरिद्वार, मदन यादव। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर स्पर्श गंगा की तरफ से ग्राम जट बहादरपुर ब्लाॅक बहादराबाद में ग्राम पंचायत की करीब 30 बीघा जमीन में पौधारोपण किया गया और कई प्रकार के पौध रोपित किये गए। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा व सन्तुलित रखने के लिये अधिक से अधिक पौधे रोपित करने पर हर व्यक्ति तो प्रयास करना चाहिये।
इस मौके पर आशू चौधरी, रीता चमोली, विकास कुमार, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, रीमा गुप्ता व स्पर्श गंगा के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।