Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लाक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लाक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हाथवंत ब्लॉक के गांव दुगना में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित सिंह तथा जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने ब्लॉक संगठन और क्षेत्र मे कांग्रेस की मजबूती पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता चैब सिंह और असर्फी लाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले ने किया। इस दौरान दाऊद खान, भीकम पल पथरिया, विपिन धारिया, दुष्यन्त धनगर, अनिल उपाध्याय, राजीव, राजकुमार, हजारी खा, यशपाल सिंह, अर्जुन सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र, नाथूराम आदि मौजूद रहे।