Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसी नेता राजीव त्यागी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसी नेता राजीव त्यागी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

शिकोहाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर शुक्रवार को पेट्रोल पम्प वाली गली में मौहल्ला गढ़ैया मे कांग्रेस जिला महासचिव के कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महासचिव ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी के अच्छी छवि वाले इंसान को खो दिया है जो राजनीति में अलग पहचान रखते थे। वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। शोक व्यक्त करने में चैधरी सगीर कुरैशी, क्षेत्रपाल सिंह यादव, शाहिद अली, श्याम बाबू, सुशील कुमार मथुरिया, मधुरिया, विवेक चड्ढा, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गोड, जिला सचिन, जगदीश प्रसाद, हरीश कुमार, डॉ राम अवतार, शिवकुमार यादव शिवा आदि मौजूद रहे।