फिरोजाबाद। कैला देवी मंदिर के निकट स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर आज स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया ।इस अवसर पर बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत मधुर संगीत पर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया । ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। वक्ताओं ने देश को स्वतंत्र कराने में योगदान देने वाले महान हस्तियों को भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवा जागृति ही भारत में जन जागृति लाएगी। युवा को दूसरों के लिए आदर्श बनना चाहिए। इसलिए हर युवा को क्रोध, हिंसा और तनाव से मुक्त हो सच्चा राष्ट्रप्रेमी बनना होगा। उन्होंने कहा कि युवा से देश की आशा हैं। सारे देश की नजर युवाओं पर टिकी है। देश में सकारात्मक परिवर्तन युवा ही कर सकते हैं। युवा के अंदर की शक्ति अगर विपरीत दिशा में चली जाती है तो वह देश के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
खुशी बहन ने कहा कि युवा ही धरती पर स्वर्ग ला सकता है। बशर्ते उन्हें खुद में श्रेष्ठ परिवर्तन लाना होगा। अहंकार, ईष्या, आलस्य व क्रोध इत्यादि विकारों को छोडना होगा। अपने अंदर के नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक बनने का प्रयास करें।
नृत्य प्रस्तुत करने वालों में प्रतीक्षा, प्रियांशी आर्थिक, नैतिक, जतिन, सुहानी तथा रिस्क आदि बच्चे शामिल थे।कार्यक्रम में इनाम सिंह,राकेश गोयल,धुर्व कुमार राजपाल भाई, गौरव गर्ग, दिनेश उपाध्याय, रति राम भाई आदि भाई – बहने मौजूद थे।
Jansaamna